Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के चिकित्सकों का चयन:आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन में पांच चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन में आगरा के चिकित्सकों ने विभिन्न पदों पर निर्विरोध चयन हासिल किया है। डॉ. आलोक मित्तल को आईएमए-एएमएस (IMA AMS) के चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुना गया। वहीं, डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार का एडिटर जनरल, एएमएस पद पर निर्विरोध चयन हुआ। इसके अलावा डॉ. सुधीर धाकरे और डॉ. शरद गुप्ता को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया है। चिकित्सकों के चयन को आगरा के चिकित्सा जगत के लिए उपलब्धि बताया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. बाई बी. अग्रवाल और डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन और चिकित्सक समाज के हित में कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसामऊ से अन्नू अवस्थी के चुनाव लड़ने का ऐलान:MLA नीसम बोलीं- पार्टी टिकट देगी या नहीं पहले तय हो, अभी तो वो सपने देखें
    Next Article
    पति की हत्या करने वाली पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद:अमरोहा में 4 साल पहले गला घोंटकर की थी हत्या, 50-50 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment