Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिनभर रही तेज धूप, तापमान फिर चढ़ा:दिन के तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी, कल हो सकती है बूंदाबांदी

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। इसके चलते तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम तापमान 21.3°C रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4°C और न्यूनतम तापमान 23.8°C रहा था। जबकि रविवार से मंगलवार के बीच तापमान 10.2°C गिर गया था। 3 मई को जहां अधिकतम तापमान 39.6°C था वहीं, 5 मई को गिरकर ये 29.4°C पर आ गया। वहीं, 24 घंटे में 3.2°C की गिरावट आई है। 4 मई को अधिकतम तापमान 32.6°C था। हालांकि 4 की तुलना में 5 मई को रात के तापमान में 3.8°C की बढ़ोत्तरी हुई है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… बुधवार सुबह का मौसम मंगलवार की अपेक्षा बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को जहां दिनभर बादल छाये रहे थे, तेज हवाएं चल रही थीं वहीं, बुधवार सुबह से धूप निकल रही है। हल्की हवा चल रही है, जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा नहीं है। मंगलवार सुबह कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई थी वहीं, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो गई थी। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया था। रात तक हवाएं चलती रहीं। पिछले सप्ताह से आगरा का मौसम काफी बदला हुआ है। पिछले बुधवार और गुरुवार को काफी बारिश हुई थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे थे। रविवार शाम से आगरा में तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार रात को ग्रामीण क्षेत्र में काफी तेज बारिश भी हुई थी। ये है पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने का अलर्ट है। बादल छाये रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    फजलगंज में IOB का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू:17 जिलों की 55 शाखाएं अब कानपुर से होंगी संचालित
    Next Article
    कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment