Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिवाली पर आया सोने का पेड़ा:1000 रुपए का एक पीस, गोल्ड दीपक मिठाई भी आ रही पसंद

    3 hours ago

    3

    0

    दिवाली के त्योहार पर इस बार मिठाई बाजार में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग पारंपरिक मिठाइयों के साथ कुछ नया और खास खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए शाह मार्केट स्थित बृज रसायनम मिष्ठान भंडार ने इस बार सोने की परत वाले पेड़े तैयार किए हैं। इनकी कीमत 1000 रुपए प्रति पीस रखी गई है, जिसका वजन 50g है। वहीं इन पेड़ों के साथ सोने की परत वाला चॉकलेट दीपक भी तैयार किया गया है। चाबी से खुलने वाला नट भी ट्रेंड में बने हुए हैं, जिसकी कीमत 1800 रुपए प्रति किलो है। उमेश गुप्ता ने बताया कि सोने की परत वाले पेड़े को खोये से तैयार किया गया है। वहीं, सोने की परत वाला चॉकलेट दीपक भी खास तरीके से बनाया गया है। इसे पूरी तरह मेवा और खोये से तैयार किया गया है और बाहर से सोने की परत चढ़ाई गई है। दीपक के अंदर व्हाइट चॉकलेट की फिलिंग की गई है। इसकी सजावट के लिए केसर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि दीपक की बाती बादाम से तैयार की गई है। दोनों ही खास मिठाइयां ग्राहकों के ऑर्डर पर बनाई जा रही हैं। बृज रसायनम मिष्ठान भंडार के संचालक उमेश गुप्ता ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए सोने की परत वाले पेड़े तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। त्योहारों पर मिठाई के साथ आकर्षक गिफ्ट देने का चलन भी बढ़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार 1100 से लेकर 5100 रुपए तक के गिफ्ट हैम्पर तैयार किए गए हैं। इनमें चॉकलेट, नमकीन, मिक्सचर, ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयां पैक की गई हैं। बूंदी के लड्डू की मांग बरकरार उमेश गुप्ता के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी बूंदी के लड्डू सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बूंदी के लड्डू सदाबहार मिठाई हैं। त्योहार कोई भी हो, इनकी मांग बनी रहती है। इसके अलावा ग्राहक काजू कतली भी काफी पसंद कर रहे हैं। बच्चों की पसंद चमचम, धनतेरस के लिए खरीद रहे मिठाई मिठाई खरीदने पहुंचे रवींद्र ने बताया कि वह धनतेरस के लिए मिठाई लेने आए हैं। उनके बच्चों को चमचम बहुत पसंद है, इसलिए वह दुकान से चमचम लेकर जा रहे हैं। मिठाई कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद व्यापारियों के अनुसार इस बार मिठाई बाजार में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। दिवाली के चलते पारंपरिक मिठाइयों के साथ प्रीमियम मिठाइयों और गिफ्ट पैक की मांग भी बनी हुई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार के आगे के दिनों में भी बाजार में अच्छी बिक्री रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली मनाने घर जा रहे 3 लोगों की मौत:कुशीनगर में 50 यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, दिल्ली से आ रही थी
    Next Article
    मुख्यमंत्री का कार्यक्रम:विश्वविद्यालय में आयोजन के दौरान निर्बाध रहेगी विद्युत आपूर्ति, विभाग सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment