Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    6 minutes from now

    3

    0

    बाराबंकी (उप्र), छह नवंबर बाराबंकी जिले में 11 साल की एक बच्ची की कथित तौर पर अपहरण व बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद हुआ।पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी उत्तम कुमार सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी। त्यागी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार रात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी।उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार ने उसी गांव के निवासी सिंह पर उसके अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस को शुक्रवार को गांव के पास एक कुएं में बच्ची का शव मिला। त्यागी ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने बाद में उसे घेर लिया और पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।उन्होंने कहा कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhopal में 2500 टन कचरा उठना शुरू, CM Mohan Yadav से बैठक के बाद राहत मिली
    Next Article
    ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment