Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में विकसित हो रहीं 2 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:देवरी रोड पर विकसित की जा रही थीं 2 छोटी-छोटी कॉलोनियां, एडीए ने लिया एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में देवरी रोड पर विकसित हो रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का बुलडोजर चला। निर्माणकर्ता ने यहां प्लॉटों की बाउंड्री के साथ ही अवैध रूप से रोड विकसित कर दी थी। एडीए की ओर से पूर्व में निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं किया। इस पर गुरुवार को एडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई और अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। यहां हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एडीए के ताजगंज-प्रथम वार्ड में पचगाई खेड़ा, देवरी रोड पर नवल किशोर अग्रवाल द्वारा वंशिका टाउन-1 में लगभग 2500 वर्गमीटर और वंशिका टाउन-2 में लगभग 1800 वर्गमीटर जमीन पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थीं। निर्माणकर्ता ने यहां प्लॉटों की बाउंड्री के साथ ही सड़क डाल दी थी। बिजली के खंबे भी लगा दिए थे। एडीए ने पूर्व में निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई थी। ध्वस्तीकरण अभियान की देखिये 3 तस्वीरें… अवैध निर्माण नहीं रुका तो गुरुवार को एडीए की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। निर्माणकर्ता के पास न तो एडीए से स्वीकृत मानचित्र था और न ही अन्य कोई स्वीकृति। इस पर एडीए की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इससे अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस नियम के तहत की गई कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के तहत कार्रवई की गई। एडीए ने पिछले दिनों कई अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली का कहना है-किसी भी निर्माण के लिए पहले एडीए की स्वीकृति लेनी होगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कल एकादशी रंग जुलूस और जुम्मे की नमाज:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद क्षेत्र में चौकसी बढ़ी
    Next Article
    सहारनपुर में सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सिपाही पहुंचा था कमरे पर, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment