Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर सिपाही पहुंचा था कमरे पर, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका था शव

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब वह तय समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और उनका फोन भी बंद मिला तो साथियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मी उनके कमरे पर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर सिपाही का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान काशी यादव (28) के रूप में हुई है, जो कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला जयकिशन गांव के रहने वाले थे। वो वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे और पिछले करीब आठ महीनों से बिहारीगढ़ थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद काशी यादव अपने क्वार्टर में चले गए थे। गुरुवार सुबह उन्हें लेपर्ड ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन काफी देर तक उनके नहीं आने और संपर्क न होने पर साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। जब पुलिस टीम उनके क्वार्टर पर पहुंची तो दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां उनका शव मफलर के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। काशी यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा शामिल है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजन कासगंज से चल दिए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विकसित हो रहीं 2 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:देवरी रोड पर विकसित की जा रही थीं 2 छोटी-छोटी कॉलोनियां, एडीए ने लिया एक्शन
    Next Article
    महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया:कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, इटावा की युवती बोली- ससुराल ने रखने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment