Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम की बैठक में BJP पार्षद का हंगामा:शर्ट उतारकर सदन के अंदर धरने पर बैठे, कांग्रेसी गेट के ऊपर चढ़े

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम में में सदन की बैठक में हंगामा हो गया। BJP पार्षद ने मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपनी शर्ट उतार दी। इसके बाद वह सदन के अंदर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कि एक-एक लाख रुपए लेकर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती हो रही है। मेयर ने पार्षद से कहा कि सदन में महिलाएं पार्षद भी हैं। इस तरीके से कपड़ा उतार कर प्रदर्शन करना गलत है। आपकी इस हरकत पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। वह नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। थाली और ताली बजा रहे हैं। अधिकारियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन की जानकारी मिली तो नगर निगम के अंदर गेट पर ताला लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन करने वाले गेट पर चढ़ गए। इसके बाद फर्श पर धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने कहा कि दलाली का अड्डा खत्म करो। हिस्सेदारी बंद करो। हंगामे की 3 तस्वीरें भाजपा पार्षद बोले- 1 लाख में हो रही सफाई कर्मियों की भर्ती बैठक के दौरान सदन में भाजपा पार्षद हरिओम बाबा कपड़े उतार कर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और नगरायुक्त के सामने धरने पर बैठ गए। कहा कि आगरा नगर निगम में 15 ऐसे कर्मचारी हैं, जो आगरा निगम से वेतन लेने के साथ ही फिरोजाबाद नगर निगम से भी वेतन ले रहे हैं। जिन सफाई कर्मियों की भर्ती हो रही है। उनसे निगम के अधिकारी 1 लाख रुपए ले रहे हैं। पैसे देने के बाद ही उनकी नियुक्ति हो रही है। नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। भाजपा पार्षद पर मेयर भड़क गईं। बोलीं- आपके खिलाफ कार्रवाई करूंगी। 3 घंटे से कांग्रेसी धरने पर बैठे, हनुमान चालीसा पढ़ी वहीं नगर निगम सदन की कार्यवाही के बीच कांग्रेसियों का 3 घंटे से प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ता भजन गाकर विरोध जता रहे हैं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उनका कहना कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। शहर की सफाई व्यवस्था काफ़ी खराब है। शहर की सड़क गड्ढों में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- यूपी में ब्राह्मण असुरक्षित, सरकार कानून-व्यवस्था सुधारे; तभी मंत्रिमंडल विस्तार का फायदा
    Next Article
    "नेताओं के साथ बेवजह घूमने वाले 'ठेलुआ' होते":गोंडा में राजन जी महाराज बोले- विधायकजी कहने वाले वोट नहीं देते; देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment