Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "नेताओं के साथ बेवजह घूमने वाले 'ठेलुआ' होते":गोंडा में राजन जी महाराज बोले- विधायकजी कहने वाले वोट नहीं देते; देखें VIDEO

    8 hours ago

    1

    0

    प्रसिद्ध कथावाक राजनजी महाराज ने नेताओं और बड़े लोगों के साथ घूमने वाले लोगों को 'ठेलुआ' और 'गधा' बताया है। गोंडा में चल रही श्री राम कथा के दौरान उन्होंने कहा- कई बार बड़े लोगों के साथ 5-10 लोग बिना मतलब के घूमते हैं, इन्हें 'ठेलुआ' कहा जाता है। उन्होंने एक बार अपने गुरु से पूछा था कि नेताजी के साथ गाड़ी में 10-12 लोग क्यों आते हैं। उनके गुरु ने उत्तर दिया कि भगवान कभी-कभी घोड़े के साथ 10-12 गधों को भी बांध देते हैं। यदि गधे लोग नहीं पकड़ेंगे तो घोड़ा आगे नहीं चला जाएगा। राजन जी महाराज ने सचेत करते हुए कहा- आसपास रहने वाले जितने भी लोग विधायक जी विधायक जी कर रहे हैं, कोई वोट देने वाला नहीं है, वह तब तक है जब तक चुनाव तक खाना पानी मिलता रहता है। अब राजन जी महाराज का पूरा बयान पढ़िए... श्री राम कथा के दौरान रविवार रात में राजन जी महाराज ने कहा- बड़े लोगों के साथ घूमने वाले समर्थकों को ‘ठेलुआ’ और कहावत में ‘गधा’ कहा जाता है। चुनाव अभी हुआ भी नहीं होता, लेकिन साथ में रहने वाले लोग ‘विधायक जी, विधायक जी’ कहकर व्यक्ति को पहले ही विधायक बना देते हैं। सामने वाला आपको क्या समझ रहा है, यह सामने वाले को समझने दीजिए, लेकिन आप खुद को क्या समझ रहे हैं, इस पर टिके रहिए। अगर आप समाज की सुनेंगे तो समाज आपको भगवान बना देगा, लेकिन इसे सच मान लेना समस्या पैदा कर देता है। विधायक जी-विधायक जी कहने वाले लोगों से नेताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर वे अपनी गंभीरता में रहेंगे तो ठीक है, लेकिन अगर वे मान बैठेंगे कि वे विधायक बन चुके हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है। हारने वाले प्रत्याशी का किस्सा सुनाया प्रवचन के दौरान राजनजी महाराज ने एक किस्सा सुनाया। बताया- एक व्यक्ति चुनाव हार गया था। दरवाजे पर बैठकर ब्रश कर रहा था। पड़ोस में रहने वाला पड़ोसी उसके पास गया। बोला- आप हार भले ही गए हैं लेकिन मेरे परिवार को पूरा वोट आपको मिला है। हारे हुए प्रत्याशी ने पड़ोसी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ा। कहा- हमारे परिवार में 12 वोट है। मुझे सिर्फ 7 वोट मिले हैं। मैं अपने परिवार के ही 5 गद्दारों को खोज रहा हूं और तुम कह रहे हो कि तुम्हारा पूरा परिवार वोट दिया है। कथावाचक राजन महाराज के बारे में जानिए- ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… थार ने मां- 5 साल की बेटी को कुचला, मौत:हाईवे पर 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा नगर निगम की बैठक में BJP पार्षद का हंगामा:शर्ट उतारकर सदन के अंदर धरने पर बैठे, कांग्रेसी गेट के ऊपर चढ़े
    Next Article
    सपा विधायक शाहिद मंजूर हाउस अरेस्ट:बुलंदशहर में धरनारत किसानों से मिलने जाने से रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment