Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम में गेट पर चढ़कर कांग्रेस का हंगामा:भाजपा और कांग्रेसी आए आमने-सामने, मेयर बोली- हमले की नियत से आए थे

    1 day ago

    2

    0

    आगरा नगर निगम सदन की कार्यवाही के बीच अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ता भड़क गए। करीब 3 घंटे इंतजार के बाद कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन शुरू कर दिया। "सीताराम रघुपति राजा विराज" भजन चलाकर और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। करीब 4 घंटे तक निगम परिसर में हंगामा चलता रहा। 3 घंटे तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, तोड़ा चैनल सोमवार को नगर निगम में जनरल सदन की बैठक चल रही थी। इसी दौरान आगरा शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए निगम पहुंचे। लेकिन तब तक सदन शुरू हो चुका था। कार्यकर्ताओं ने 3 घंटे तक प्रदर्शन के बावजूद उनकी समस्या सुनने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सदन कक्ष का चैनल तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान गेट पर चढ़कर नारेबाजी भी की। बीजेपी पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेसियों के हाथ से धरने के स्लोगन वाली तख्ती छीनकर फाड़ दी। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में खींचतान चली। हालात बिगड़ते देख नगर निगम अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। अपर नगरायुक्त को सुनाई समस्या, फिर लौटे कांग्रेसी करीब 4 घंटे हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर नगरायुक्त को अपनी समस्या बताई और वापस लौट गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। ज्ञापन न लेने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी थी। मेयर बोलीं- शांतिपूर्ण सदन में साउंड लगाकर गीत चलाए, महिला पार्षद को घेरा कांग्रेस के प्रदर्शन पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा-11 बजे सदन शुरू हो गया था। सदन बड़े शांति से चल रहा था। इन्होंने साउंड लगाकर कोई गीत चला रखा था। मेयर ने बताया-नगरायुक्त से मेरी बात हुई। इन्होंने किसी प्रदर्शन या ज्ञापन की जानकारी नहीं दी कि ये ज्ञापन देने आ रहे हैं। नगर निगम में तय है कि अगर कोई ज्ञापन देने आ रहे हैं तो आपका स्वागत है। जनता के हित में आप कभी आवाज उठा सकते हैं। लेकिन इन्होंने निगम आकर चैनल तोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया-कुछ पार्षदों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता यहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। ये यहां किस उद्देश्य से आए थे, मुझे नहीं पता। जब बीच सदन से महिला पार्षद शौचालय गईं तो प्रदर्शनकारियों ने महिला पार्षद का घेराव किया। हमारे पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया। इनकी मानसिकता कैसी है, आप समझ सकते हैं। क्या ये हम पर हमला करने आए थे?" मेयर ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है और कार्रवाई के लिए कहा है। कांग्रेस का आरोप- सुनवाई नहीं हो रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शहर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने आए थे। लेकिन 3 घंटे तक कोई अधिकारी नहीं आया। मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। सदन के बाहर "सीताराम रघुपति राजा विराज" भजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्होंने अनोखा विरोध जताया
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के पिनाहट में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद:दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, घर में भी लगाई आग, गांव में फोर्स तैनात
    Next Article
    गौतमबुद्धनगर में एसीपी स्तर पर अफसरों के ट्रांसफर:शकील मोहम्मद को एसीपी यातायात बनाया गया, जितेन्द्र कुमार सिंह को सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment