Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज बारिश के आसार:गर्मी से मिलेगी राहत, 14 मई के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज कुछ बदला नजर आया। जहां बीते दिन सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते तापमान बढ़ने से सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर रहे इसी के बीच आज राहत के आसार नजर आ रहे हैं। सुबह के समय आसमान में हल्की देखी जा रही है तो हवा चलने से भरी गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंधी, हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना जताई गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। वहीं किसानों को भी मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान की बात करें तो सीसीएसयू की वेधशाला पर सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं मौसम विभीाग के अनुसार आज भी तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ यूपी शाही के अनुसार आने वाली 14 मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। जिस कारण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित होगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की और से भी लगातार इस मौसम के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में किसान से 1.5 लाख का फ्रॉड:ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर पैसे लेकर हड़पे,वापस मांगने पर की मारपीट
    Next Article
    लखनऊ में टेंट-कैटरिंग कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ीं:बोले- शादी के लिए बुकिंग पहले ली, अब बढ़े रेट पर करना पड़ रहा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment