Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉर्डर पर भारत का बड़ा एक्शन देख बोला बांग्लादेश, दुश्मनी नहीं दोस्ती

    9 hours ago

    1

    0

    भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। जहां घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए कई सारे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बीते दिनों ही त्रिपुरा के सिपाही जाला जिले में जब आधी रात को तस्करी की कोशिश की गई तो बीएसएफ ने एक्शन लिया जिसके बाद बीएसएफ और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो बांग्लादेशी तस्कर मारे गए और अब इस घटना के बाद बांग्लादेश की ओर से इस पर बड़ा बयान सामने आया है। बांग्लादेशी सरकार के वरिष्ठ सलाहकार रूहल कबीर रिज़वी ने कहा है कि बांग्लादेश भारत से दोस्ती चाहता है। लेकिन अगर बॉर्डर पर बार-बार खून बहेगा तो अच्छे रिश्ते बनाए रखना मुश्किल होगा। दरअसल ये पूरा मामला त्रिपुरा के कमाल सागर बॉर्डर आउटपोस्ट का है। जहां 8 मई की देर रात बीएसएफ की गश्ती टीम सीमा पर निगरानी कर रही थी। तभी बीएसएफ के जवानों को 10 से 15 लोगों का एक संदिग्ध समूह दिखाई देता है और ये लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ और तस्करी की कोशिश कर रहे थे। तभी बीएसएफ के जवान एक्शन में आए। पहले उन्होंने चेतावनी दी। लेकिन चेतावनी के बाद इन घुसपैठियों ने जमाने के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद स्थिति को बिगड़ता देख बीएसएफ ने फायरिंग शुरू कर दी और इस गोलीबारी में अफरातफरी मच गई और जब बाद में तलाशी ली गई तो वहां पर दो लोग गंभीर रूप से घायल मिले। जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक नवीन हुसैन और मोहम्मद मूरसालीन के रूप में हुई है।  इसे भी पढ़ें: Bengal में घुसपैठियों पर गिरेगी गाज! Suvendu Adhikari का BSF को Green Signal, 45 दिन में लगेगी बाड़बांग्लादेशी नागरिक है और यही तस्करी की कोशिश कर रहे थे। घटना के बाद बांग्लादेश में हलचल तेज हो गई। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के वरिष्ठ सलाहकार रूहुल कबीर रिवी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। रिवी ने रविवार को डिप्लोमा इंजीनियरों के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मण बरिया सीमा पर दो लोगों को गोली मार दी गई है। जिसके साथ उन्होंने आगे यह कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है और दोस्ताना रिश्ते चाहता है। लेकिन सीमा पर लगातार हो रही मौत दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की जनता भी सीमा पर शांति चाहती है और हिंसा नहीं देखना चाहती। रिवी ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे ताकि सीमा पर शांति बने और द्विपक्ष रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हो। दरअसल भारत बांग्लादेश सीमा करीब 4000 किमी लंबी है और इस सीमा के कई इलाके ऐसे हैं जहां जंगल, पहाड़ और नदियां बहती हैं। इसे भी पढ़ें: ये किस देश के विदेश मंत्री बने एस जयशंकर! हैरान कर देगा ये Videoजिसकी वजह से निगरानी करना बेहद मुश्किल हो जाता है और इसी का फायदा उठाकर अक्सर तस्करी, अवैध घुसपैठ और ड्रग नेटवर्क सक्रिय हो जाते हैं। भारतीय सुरक्षा बल बीएसएफ लगातार इन गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है और कई बार ऐसे ऑपरेशंस को अंजाम देती है जिनमें उन घुसपैठियों को मारना पड़ता है। इस हालिया घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। बीएसएफ और बीजीबी यानी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच फ्लैग मीटिंग हुई जिसमें मारे गए इन दोनों बांग्लादेशी तस्करों के शव को बांग्लादेश को सौंप दिया गया। वहीं भारतीय एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या सीमा के अंदर कोई लोकल नेटवर्क है जो इन घुसपैठियों की मदद कर रहा है ताकि उन पर भी कार्रवाई तेज की जा सके। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    यह युद्ध का युग नहीं ...यूक्रेन को लेकर मोदी की पुतिन से सीक्रेट बातचीत?
    Next Article
    Made in India शक्ति! Indian Army को मिले घातक Kamikaze Drones, दुश्मन का काल बनेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment