Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पहुंचे आकाश आनंद:मंच पर मायावती वाला प्रोटोकॉल, जनसभा में एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा करेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद आगरा पहुंचे हैं। वह एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उन्हें पार्टी सुप्रीमो मायावती की तरह विशेष प्रोटोकॉल दिया गया है। मंच की पहली पंक्ति में सिर्फ एक सोफा लगाया गया है। जिस पर आकाश आनंद बैठेंगे। उनके अगल-बगल किसी अन्य पदाधिकारी या अतिथि के बैठने की व्यवस्था नहीं है। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और अतिथियों के लिए सोफे के पीछे कुर्सियां लगाई गई हैं। जनसभा में समर्थक साइकिल और वाहनों से पहुंच रहे हैं। आकाश जनसभा में एत्मादपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा भी करेंगे। बसपा इस सीट पर सर्वेश बघेल को प्रत्याशी घोषित करेगी। सर्वेश बघेल ने भी आकाश आनंद की जनसभा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी खेरागढ़ सीट से नीरज रावत को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बसपा इस जनसभा के जरिए आगरा में अपने परंपरागत दलित वोट बैंक को दोबारा एकजुट करने और संगठन को चुनावी मोड में लाने का संदेश देना चाहती है। आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर बसपा की कभी मजबूत पकड़ रही है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 6-6 सीटों पर जीतकर अपना झंडा बुलंद किया था। मगर, 2017 में भाजपा ने सभी 9 सीटें जीतकर बसपा का सफाया कर दिया। 2022 में भी बसपा अपना खाता नहीं खोल सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में कुएं में गिरकर बच्चे की मौत:कुएं पूजन के दौरान हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम काे भेजा
    Next Article
    मुरादाबाद में फूड डिपार्टमेंट ने पकड़ा 350 किलो नकली पनीर:प्रेस लिखी कार से ले जाया जा रहा था, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment