Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने आईपीएल पर सट्‌टा लगाते 5 सटोरिए पकडे़:होटल हावर्ड प्लाजा के कमरे लग रहे थे लाखों के दाव, संजय कालिया समेत 8 आरोपी फरार

    1 hour ago

    2

    0

    ​आगरा पुलिस ने आईपीएल (IPL) मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना ताजगंज पुलिस ने होटल हार्वर्ड प्लाजा के कमरा नंबर 318 में छापेमारी कर 5 बडे़ सटोरियों को गिरफ्तार किया, जबकि 8 अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। पकडे़ गए आरोपी में एक कथित पत्रकार है। इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड व सट्‌टे के हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि होटल हार्वर्ड प्लाजा में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे मैच पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। उपनिरीक्षक अमित धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 8:25 बजे होटल में छापा मारा। पुलिस टीम जब कमरे में गई तो मोबाइल फोन के जरिए सट्टे की दरें (भाव) नोट कर रहे थे। पुलिस ने मौके से चार सट्‌टे बाजों को पकड़ा। एक सट्‌टेबाज के पास पीयूष शर्मा की कॉल डिटेल मिली। सट्‌टेबाज ने बताया कि पीयूष शर्मा ने सट्‌टे के लिए रुपए देता है। जीत के बाद वो रुपए का बंटवारा कर लेते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 'लाइव लाइन' और 'सीरीज एक्सचेंज' ऐप के माध्यम से सट्टे का भाव देखते थे और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से जुड़े थे। पुलिस ने इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है। ​गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: ​सुनील धाकड़ पुत्र इन्द्र चन्द्र (निवासी: ईदगाह, आगरा) ​अनिल खेम्यानी पुत्र लालचन्द (निवासी: बोदला, आगरा) ​मनीष मयानी उर्फ सब्जी पुत्र स्व. ताराचन्द मयानी (निवासी: शास्त्रीपुरम, आगरा) ​राहुल मुद्गल उर्फ लाला पुत्र पीयूष शर्मा (निवासी: शाहगंज, आगरा) ​पीयूष शर्मा पुत्र स्व. आनन्द स्वरूप शर्मा (निवासी: शाहगंज, आगरा) ये आरोपी है फरार संजय कालिया भरत पेशवानी बोनी वकील टोनी सिंधी राजीव चोपड़ा अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी राधे मल्होत्रा राजू वर्मा संजय कालिया पहले जा चुका है जेल संजय कालिया बड़ा बुकी है। आगरा पुलिस उस पर पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। उस पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। जेल भी जा चुका है। मगर, जेल से छूटने के बाद वो फिर से जुआ और सट्‌टे का खेल शुरू कर देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन:SGPGI में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया शोक
    Next Article
    लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की इमरजेंसी लैंडिंग:फ्लाइट ने एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए, 3 बार उतरने की कोशिश फेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment