Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की इमरजेंसी लैंडिंग:फ्लाइट ने एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए, 3 बार उतरने की कोशिश फेल

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में खराब मौसम के बीच दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश फेल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे। एयरपोर्ट के आसमान में काफी देर तक चक्कर काटे दिल्ली से रोजाना सुबह 7:20 रवाना होने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार सुबह 8:02 बजे रवाना हुई। इसे यहां 8:30 बजे लखनऊ लैंड होना रहता है। सोमवार को करीब 9:10 लखनऊ के आसमान में पहुंचने पर इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर आसमान में काफी देर तक चक्कर काटती रही। इस दौरान 3 बार लैंडिंग की कोशिश की लेकिन हर बार कोशिश फेल हुई। 80 की स्पीड से चल रहा था तूफान इंडिगो की फ्लाइट जब लखनऊ पहुंची तो यहां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तूफान चल रहा था। जानकारों के मुताबिक, तूफान से ज्यादा विजिबिलिटी निर्भर करती है कि फ्लाइट को लैंड कराया जा सकता है या नहीं। सुबह 9:10 बजे लखनऊ में तूफान के साथ बारिश भी हो रही थी। बारिश का पानी घनी बौछारों में बदल रहा था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। इसीलिए फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई। बाद में फ्लाइट भोपाल से फिर लखनऊ आई। यहां दोपहर 12:27 बजे लैंड हो पाई। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की दो महीने पहले इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उन्होंने सुबह 10.45 बजे लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में ओले गिरे, 8 जिलों में आंधी-बारिश : लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट उतर नहीं पाई; प्रदेश में 3 की मौत यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, हरदोई, बलरामपुर और उन्नाव में बारिश हुई। लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदला। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने आईपीएल पर सट्‌टा लगाते 5 सटोरिए पकडे़:होटल हावर्ड प्लाजा के कमरे लग रहे थे लाखों के दाव, संजय कालिया समेत 8 आरोपी फरार
    Next Article
    बिजनौर में महिलाओं का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग:एसडीएम को ज्ञापन देकर पुराने मीटर लगाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment