Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को पकड़ा:एक के पैर में गोली लगी, सोने के आभूषणों से भरा बैग लूटकर भागे थे

    10 hours ago

    2

    0

    आगरा पुलिस ने ज्वैलर्स से 8 लाख के आभूषण लूट कर भागने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक हफ्ते पहले एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। वादी ने घटना की शिकायत थाना जगदीशपुरा में की थी। इसके बाद आगरा पुलिस के द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की, और रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आठ लाख का सोना लूटकर भागे थे एसीपी गौरव ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ज्वैलर्स से लगभग 8 लाख के सोने की आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। सीसीटीवी खंगालने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं लग रहा था। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया, और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। रविवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी, जगदीशपुरा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पथौली की ओर जा रहे है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया। इसके बाद चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने रास्ता बदल लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग पुलिस के द्वारा की गई। इसमें एक आरोपी रोहित गोस्वामी के पैर में गोली लगी है, दो अन्य अंकित और प्रिंस को गिरफ्तार किया गया है। घायल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर , 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस, 1 अपाचे मोटरसाइकिल और लूट से संबंधित आभुषण बरामद किये गये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में विश्व हिंदू महासंघ की मांग:एक प्रमुख चौक का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखा जाए, शहीदों को नमन किया
    Next Article
    उद्योगपति का बेटा 72 घंटे से लापता:जालौन पुलिस तलाश में जुटी, लौटने की भावुक अपील कर रहे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment