Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से होकर चलेंगी छठ-पूजा स्पेशल ट्रेनें:उधना-जयनगर और छपरा-LTT के फेरे भी बढ़े,यात्रियों को मिलेगी राहत

    1 day ago

    3

    0

    छठ और पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन और फेरों में विस्तार किया है। इनमें कई ट्रेनें आगरा मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे आगरा के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खातीपुरा-रंगिया स्पेशल आगरा होकर चलेगी गाड़ी संख्या 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल 14 नवंबर शनिवार को खातीपुरा से सुबह 7:40 बजे चलेगी। यह भरतपुर 10:30 बजे, अछनेरा 11 बजे, ईदगाह आगरा 11:40 बजे और टूंडला 1:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोविंदपुरी, पटना, कटिहार होते हुए रविवार रात 11 बजे रंगिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09732 रंगिया से 16 नवंबर सोमवार सुबह 6 बजे चलेगी। यह टूंडला 16 नवंबर को शाम 4:20 बजे, ईदगाह आगरा 5:35 बजे, अछनेरा 6:10 बजे और भरतपुर 7:25 बजे पहुंचेगी और रात 11:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित स्पेशल टूंडला होकर गाड़ी संख्या 04474 नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे चलेगी। यह गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। टूंडला के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी रहेगी। छपरा-LTT पूजा स्पेशल, झांसी में काम से रेगुलेट होगी गाड़ी संख्या 05083 छपरा-LTT पूजा स्पेशल 16 और 21 नवंबर को छपरा से रात 8 बजे चलेगी। वापसी में 05084 LTT से 18 और 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे चलेगी। यह ट्रेन कानपुर, झांसी, भुसावल होकर जाएगी। रेलवे ने बताया कि झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक BLT कार्य के कारण 21 नवंबर वाली ट्रेन को उत्तर मध्य रेलवे में नियंत्रित किया जा सकता है। उधना-जयनगर के फेरे बढ़े भीड़ को देखते हुए उधना-जयनगर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 09073 और 09071 उधना से 15 नवंबर को और 09074 और 09072 जयनगर से 17 नवंबर को अतिरिक्त फेरा लगाएंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 पर ट्रेन का समय जरूर देख लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम के दौरे से पहले रातोंरात चमकी मेरठ की सड़कें:माल रोड पर बैरिकेडिंग से शहर में जाम, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
    Next Article
    आगरा में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई:हादसे में दो लोग घायल, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज,एक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment