Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में Mangaluru-Bengaluru Vande Bharat ट्रेन का संचालन शनिवार से होगा शुरू

    5 hours from now

    2

    0

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि मंगलुरु को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ने वाली नयी वंदे भारत सेवा शनिवार को शुरू होगी। यहां इस ट्रेन का निरीक्षण करने से पूर्व वैष्णव ने कहा, ‘‘यह एक बहुत महत्वपूर्ण सेवा है जो कर्नाटक में दो प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण के लिए परिवर्तन समेत खड़ी ढलान वाले घाट सेक्शन की चुनौतियां हल कर ली गई हैं। मंत्री ने उडुपी में एक एफएम ट्रांसमीटर शुरू करने की भी घोषणा की।कोंकण रेलवे के भारतीय रेलवे में प्रस्तावित विलय पर रेल मंत्री ने कहा कि इसके प्रयास जारी हैं, लेकिन इसके लिए महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल की अंशधारक सरकारों की सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा, “मैं चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इसके लिए लगातार अनुरोध कर रहा हूं। जैसे ही उनकी सहमति मिलेगी, यह संभव हो सकेगा।यह मुख्यमंत्रियों पर निर्भर करता है।” वैष्णव ने कहा कि रेल मार्ग का दोहरीकरण महत्वपूर्ण है और अंतिम स्थल सर्वेक्षण तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को पहले ही मंजूरी मिलने के साथ इसे आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी लाइन को घाट वाले इलाकों में कम ढलान के साथ डिजाइन किया जा रहा है ताकि मौजूदा लाइन पर पेश आ रही समस्याओं से बचा जा सके। कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल की इस टिप्पणी पर कि राज्य को प्रमुख रेलवे परियोजनाओं से बाहर रखा जा रहा है, वैष्णव ने कहा कि ये दावे पूरी तरह गलत हैं।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही कर्नाटक को न्याय मिला है। आज करीब 75,000 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं पर कर्नाटक में काम किया जा रहा है। रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन, कई वंदे भारत ट्रेन और व्यापक स्तर पर स्टेशन के पुनर्विकास का हवाला दिया।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने पाटिल को कांग्रेस की सरकार के दौरान इस राज्य में रेलवे बजट आवंटन पर नजर डालने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी रक्षा मंत्री को सबके सामने लगाई थी फटकार, अब उसी सैनिक को हेगसेथ ने खुद पहनाया मेडल!
    Next Article
    Eastern Zonal Council बैठक: Fast Track Courts और ERSS-112 के अमल पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment