Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सर्विस में खराबी, 1.30 लाख यूजर्स प्रभावित:कंपनी ने कहा- अचानक ओवरलोडिंग हुई, कई सर्वर ऑटोमैटिक चेकिंग के बाद बंद हो गए

    1 day ago

    7

    0

    दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस अचानक ठप हो गई। गुरुवार दोपहर से लाखों लोग अपना ईमेल तक नहीं खोल पा रहे हैं। डाउंडिटेक्टर पर दोपहर 1 बजे के बाद से करीब 1.30 लाख यूजर्स ने आउटलुक में समस्या की शिकायत की। कई यूजर्स ईमेल भेज नहीं पा रहे, न ही खोल पा रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट के टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 में भी हजारों यूजर्स ने दिक्कत बताई। कंपनी ने कहा कि कुछ सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा लोड आ गया। कई सर्वर ऑटोमैटिक हेल्थ चेक के दौरान फेल हो गए, यानी चेक किया और खुद ही बंद हो गए। आउटेज - अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ नॉर्थ अमेरिका में टीम्स की दिक्कत पहले ही ठीक कर दी गई थी। अब ज्यादातर लोगों का Teams चल रहा है। गुरुवार को ही शाम 5 बजे तक कोपायलट ज्यादातर यूजर्स के लिए वापस आ गया था। हालांकि आउटलुक/ ईमेल अभी भी अटका हुआ है। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने यह साफ कर दिया है कि इसमें हैकिंग/ साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं मिला है। ये कंपनी के अपने सिस्टम की अंदरूनी गड़बड़ी है। सर्वर ठीक करने ट्रायल कर रही कंपनी कंपनी ने कहा - सर्वर का एक कोर प्रोसेस ओवरलोड हो रहा है, जिस वजह से सर्वर जवाब देना बंद कर रहे हैं। अब कंपनी एक नया तरीका अपना रही है। सर्वर के एक छोटे हिस्से को पूरी तरह अलग करके रीस्टार्ट कर रही है। फिर धीरे-धीरे उस पर ट्रैफिक डालकर चेक कर रही है कि वो टिकता है या नहीं। अगर टिक गया, तो यही तरीका बाकी सर्वरों पर लगाया जाएगा। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला माइक्रोसॉफ्ट अपनी टोटल वर्कफोर्स में करीब 2.1% की कटौती कर रही, जिसके तहत लगभग 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। टेक इंडस्ट्री में चल रही छंटनी के बीच विंडोज बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने यह फैसला AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च और बिजनेस में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दृश्यम 3' के बाद जयदीप अहलावत का 'पुष्पक विमान' में होगा नया धमाका, जानें कब और कहां होगी रिलीज?
    Next Article
    फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI 400 पार, नोएडा से गुरुग्राम तक बिगड़े हालात

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment