Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के बीएसएफ जवान का निधन:गुरुग्राम में 95वीं बटालियन में तैनात थे, दोहरीघाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सवापार गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अनिल सिंह (56) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह उनके पैतृक गांव सवापार लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की गई और दोहरीघाट के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। देखिए 3 तस्वीरें… अनिल सिंह बीएसएफ की 95वीं बटालियन में गुरुग्राम में तैनात थे। तीन मार्च को होली से एक दिन पहले इलाज के दौरान नारायणा अस्पताल में उनका निधन हो गया था। गुरुवार की सुबह बीएसएफ के कमांडर संत राम मौर्या जवान का पार्थिव शरीर लेकर भीमपुरा थाने पहुंचे। वहां से थानाध्यक्ष की मौजूदगी में शव को उनके पैतृक गांव सवापार लाया गया। अनिल सिंह अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र अमरीश, अवनीश व अंकित सिंह और एक बेटी लक्की सिंह को छोड़ गए हैं। वे अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अंकित सिंह ने दी। इस दौरान बेल्थरारोड विधायक हंसू राम, राजीव कुमार सिंह, रघुपति सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से कूड़ा उठाने में फूला नगर निगम का दम:लगभग 1400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया, दोपहर बाद तक पहुंचाया डलाबघर पर कूड़ा
    Next Article
    निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत:बहजोई में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment