Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:लांस नायक की 22 दिन पहले हुई शादी, हनीमून मनाने दुबई गया, 3 दिन पहले ही लौटा

    5 hours ago

    1

    0

    UP ATS ने आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। आरोपी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेजी भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई। लांस नायक ने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। ATS ने आरोपी को आगरा में कागारौल के गांव चीतपुर से दबोचा है। आरोपी लांस नायक की 22 दिन पहले ही शादी हुई है। वो तीन दिन पहले ही हनीमून से लौटा। केरल में तैनात था लांस नायक लकी आरोपी लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है। अभी उसकी तैनाती दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि (केरल) में थी। ATS को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि लकी पाकिस्तानी एजेंसी ISI को भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। मंगलवार को लकी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ की गई। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच की गई, जिसमें उसके जासूस होने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी पता चला कि लकी ने ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे। साथ ही बेहद संवेदनशील सूचनाएं साझा की गईं। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। 19 फरवरी को हुई शादी दैनिक भास्कर टीम आरोपी के गांव चीतपुर में पहुंची। यहां काफी सन्नाटा पसरा हुआ था। रास्ते में कुछ लोग मिले तो उन्होंने बताया- आदर्श की 19 फरवरी को मथुरा के विशावर की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। सूरज गार्डन में शादी समारोह हुआ था। लोगों का कहना है कि शादी के बाद आदर्श पत्नी को लेकर हनीमून पर दुबई गया था। उसके वापस आते ही एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आदर्श करीब 7 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ था। पाकिस्तानी एजेंट की बात पर गांव वाले हैरान आदर्श के पाकिस्तानी एजेंट होने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग हैरान हैं। उनका कहना था कि कभी लगा नहीं कि आदर्श पाकिस्तानी एजेंट है। वो बहुत सीधा लगता था। वहीं, आदर्श के घर पर कोई मौजूद नहीं था। आदर्श के पिता बलवीर तीन भाई हैं। सभी लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। बलवीर शराब की दुकान पर काम करते हैं। तो क्या रवींद्र की तरह हनीट्रैप का शिकार हुआ लकी? पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अक्सर हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से जासूसी करवाती है। एक साल पहले आगरा के रवींद्र कुमार को ATS ने जासूसी के आरोप में दबोचा था। वह फेसबुक के जरिए नेहा शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया था। रवीेंद्र कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय दस्तावेज ISI के लिए काम करने वाली महिला को भेज रहा था। जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट व अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर मिला था। एजेंसी को शक है कि लांस नायक लकी भी हनीट्रैप का शिकार हुआ है। जांच की जा रही है। आगरा से कब- कब पकड़े गए जासूस? 14 मार्च 2025: रवींद्र कुमार (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी) किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: पाकिस्तान की महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजना। 14 मार्च 2025: रवींद्र कुमार का एक सहयोगी भी हिरासत में आरोप: ISI हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं साझा करने में मदद। 27 सितंबर 2023: शैलेश कुमार किसने पकड़ा: यूपी ATS आरोप: फेसबुक के जरिए ISI हैंडलर से संपर्क कर सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा करना। सभी केस में एक पैटर्न ▪️ अधिकतर मामलों में सोशल मीडिया (Facebook/WhatsApp) के जरिए संपर्क ▪️ कई मामलों में हनीट्रैप या पैसों का लालच ▪️ निशाना अक्सर रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े कर्मचारी या संवेदनशील जानकारी रखने वाले लोग ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा; मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अचानक धुंध, 2 हादसों में 6 गाड़ियां भिड़ीं:शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत, उन्नाव में 4 गाड़ियां टकराई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग; फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment