Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग; फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटें दुकान के ऊपर स्थित घर तक पहुंच गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा राजघाट क्षेत्र के रायगंज की है। बताया जा रहा है कि दुकान और गोदाम मिलाकर कुल छह कमरों में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जल गया। इसके अलावा बाइक और एक बलैनो कार भी जल गई। पढ़िए पूरी खबर सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या, मामा के घर शादी में आया था आरोपी सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल शुभम को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। आरोपी युवक मामा के घर शादी में शामिल होने आया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है। पढ़ें पूरी खबर… संभल एसपी ने योगी को दिया शादी का कार्ड, माता-पिता के साथ पहुंचे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) ने सीएम योगी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है। वह माता-पिता के साथ सोमवार को योगी से मिलने गोरखपुर पहुंचे। वहीं पर उन्होंने कार्ड दिया। केके विश्नोई के पिता सुजाना राम और मां गंगा देवी ने योगी से शादी में आने का आग्रह किया। केके विश्नोई बरेली में एसपी अंशिका वर्मा के साथ 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं। वह 2021 बैच की IPS हैं। जबकि केके बिश्नोई 2018 बैच के IPS हैं। शादी के सभी कार्यक्रम उनके गृह राज्य राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। 29 मार्च को शादी होगी। 30 मार्च को जोधपुर के रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा। बिश्नोई और अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस थीं। यहीं से दोनों के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी; साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा सहारनपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया- देर रात थाना पुलिस टीम चांद कॉलोनी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गांव मकबरा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:लांस नायक की 22 दिन पहले हुई शादी, हनीमून मनाने दुबई गया, 3 दिन पहले ही लौटा
    Next Article
    कानपुर गंगा मेले में सपा-भाजपा विधायक भी गले लगे:मेयर प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी को गुलाल लगाया, होली पर बदले दिखे सियासी रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment