Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा वासियों को नहीं मिल रही जाम से राहत:वाइपी रोड पर लग रही वाहनों की लाइन, 20 मिनट में तय हो रहा 5 मिनट का रास्ता

    16 hours ago

    1

    0

    ताजनगरी आगरा में ट्रैफिक जाम अब रोजमर्रा की बड़ी समस्या बन चुका है। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेड लाइट लगते ही कुछ ही मिनटों में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। हालात यह हैं कि लिंक रोड से लेकर एमजी रोड तक लगभग हर इलाके में यातायात व्यवस्था चरमराई हुई नजर आती है। मेट्रो निर्माण से सड़कें हुई संकरी शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है और कई जगहों पर केवल एक लेन में ही वाहन गुजर पा रहे हैं। एमजी रोड पर भगवान टॉकीज से अवंतीबाई चौराहे तक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग के कारण लंबा जाम लग जाता है। इससे दो मिनट का रास्ता तय करने में 15 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। चौराहों पर नियमों की अनदेखी कई प्रमुख चौराहों पर लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रेड लाइट पर भी वाहन चालक आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, जिससे कुछ ही देर में चारों तरफ वाहनों की भीड़ लग जाती है। गलत दिशा से आने वाले वाहन और बिना लाइन लगाए आगे निकलने की होड़ भी जाम की बड़ी वजह बन रही है। बस और ई-रिक्शा भी बढ़ा रहे दबाव शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बसों की बड़ी संख्या भी ट्रैफिक दबाव बढ़ा रही है। कई बार बसें और ऑटो सड़क के बीच में ही सवारी उतारने-चढ़ाने लगते हैं, जिससे पीछे लंबी लाइन लग जाती है। इसी कारण प्रशासन को एमजी रोड पर कुछ समय के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर रोक लगाने जैसे कदम भी उठाने पड़े। शहर में भगवान टॉकीज, हरिपर्वत, सुभाष पार्क, राजामंडी, नालबंद और धाकरान जैसे चौराहों पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। कई बार स्कूल छुट्टी, कार्यक्रम या निर्माण कार्य के कारण स्थिति और भी बिगड़ जाती है और वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच जाती है। प्रशासन कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है और कुछ स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक और अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। वहीं जहां मेट्रो का काम पूरा हो चुका है, वहां से धीरे-धीरे बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है ताकि ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके। स्थिति यह है कि जाम की समस्या से ताजनगरी के लोग रोज जूझ रहे हैं। अगर ट्रैफिक नियमों का पालन और बेहतर यातायात प्रबंधन नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक को गोली लगी:दोस्त पर गोली मारने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का 29वां दीक्षांत समारोह:700 छात्रों को मिली डिग्री, 3 चिकित्सक को मिला आजीवन उपलब्धि सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment