Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्राइवेट क्लीनिक चलाता था

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक अधेड़ व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव की है। यहां 45 वर्षीय कुलदीप उर्फ दीपू ने बुधवार देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर मौदहा के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में एक क्लिनिक चलाता था, हालांकि उसके पास किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या डिप्लोमा नहीं था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में युवक ने सुसाइड किया:नानी पड़ोसी के घर गई थी, लौटकर आई तो फंदे पर लटका था नाती
    Next Article
    UPSC AIR-79 पर दो लोगों का दावा:हिमाचल और यूपी की दो प्रियंका, एक ही सरनेम ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment