Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने सुसाइड किया:नानी पड़ोसी के घर गई थी, लौटकर आई तो फंदे पर लटका था नाती

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह अपनी नानी के पास रहता था। नानी किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। थोड़ी देर बाद लौटकर आई तो नाती कमरा बंद करके फंदे पर लटका मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम संबंधों के चलते सुसाइड किया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बरुआसागर कस्बे का है। बचपन से नानी ने पाला मृतक का नाम सोहिल (18) था। वह बरुआसागर में रहता था। मृतक के फूफा निजाम ने बताया- सोहिल की मां शबीना की पहली शादी बराठा गांव में हुई थी। इससे सोहिल का जन्म हुआ। 12 साल पहले शबीना की शादी हाथरथ में हो गई। दूसरी शादी करके शबीना हाथरस चली गई, जबकि बेटे साहिल को अपनी मां अनवरी के पास छोड़ गई। बचपन से ही अनवरी ने नाती को पाला। अभी सोहिल ई-रिक्सा चलाता था। कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहा था। बुधवार शाम को नानी किसी काम से पड़ोसी के घर पर गई थी। सोहिल घर पर अकेला था। वह कमरा बंद करके पंखे की कुंडी पर फंदा बनाकर लटक गया। घर में मातम छाया थोड़ी देर बाद नानी घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर सोहिल नहीं बोला। तब किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर देखा तो सोहिल फंदे पर लटका था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सोहिल को मृत घोषित कर दिया। सोहिल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मामा ने बताया कि सोहिल का एक युवती से दोस्ती थी। प्रेम संबंधों में चलते उसने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में धुंध छाई, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम:वैज्ञानिक बोले- 18 साल बाद मार्च में धुंध छा रही; 24 घंटे में 6 फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    हमीरपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, प्राइवेट क्लीनिक चलाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment