Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरावासी दो दिन में 37 करोड़ की शराब पी गए:होली पर जमकर हुई खरीददारी, पिछले साल से 20% अधिक हुई बिक्री

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा वाले होली पर दो दिनों में 37 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ शराब पी गए। पिछले साल के मुताबिक इस बार शराब की बिक्री अधिक रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, होली के मौके पर शराब की बिक्री में 20% की वृद्धि हुई है। बुधवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रही, लेकिन इसके बाद बुधवार शाम पांच बजे से शराब की दुकानें खुल गईं। इसके बाद शराब के शौकीन फिर से शराब की दुकान पर पहुंच गए और रात तक दुकान पर शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। जिले में कंपोजिट शॉप- 266, देसी शराब की दुकानें- 338, मॉडल शॉप -24, प्रीमियल रिटेल शॉप- 08 की दुकानें हैं, जहां पर जमकर शराब की खरीद हुई। लोगों ने होली के मौके पर अपने घरों में शराब का स्टॉक भर लिया, जिससे दुकानदारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। शराब की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि आगरा में होली के मौके पर शराब की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। विभाग के मुताबिक, बुधवार शाम तक 37 करोड़ की शराब बेची गई, जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार लोगों ने जमकर शराब पी है, जिससे आबकारी का स्टॉक खाली हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में होली पर बिक गई 22 करोड़ की मिठाई:सबसे ज्यादा मावा गुजिया की बिक्री, रंग-गुलाल और पिचकारी का कारोबार 25 करोड़
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए आगरा की 5 बड़ी खबरें:आगरा में यमुना में तीन युवक डूबे, नाली विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment