Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए आगरा की 5 बड़ी खबरें:आगरा में यमुना में तीन युवक डूबे, नाली विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। आगरा में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- आगरा में होली पर यमुना में डूबे तीन युवक: दो बाहर निकले, एक लापता आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर में होली के दिन यमुना में नहाने गए तीन युवक डूब गए। दो युवक तो किसी तरह से बाहर निकाल आए, लेकिन एक युवक डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी कमला नगर ने बताया कि लोहिया नगर के रहने वाले चार युवक बल्केश्वर में यमुना किनारे गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर नाली के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला,सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नाली के विवाद में 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने सरिया, लोहे के पाइप और लाठियों से हमला किया। इस घटना में युवक और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि युवक के पिता जगत सिंह और भाई अंशुल गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार की तहरीर के पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर होली पर हुआ रंगरसिया उत्सव,खूब झूमे लोग, ब्रज की छटा दिखी हरियाली वाटिका में आयोजित 18वां रंगरसिया महोत्सव इस बार सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मक अभिव्यक्तियों और दर्शकों की जबरदस्त सहभागिता के कारण यादगार बन गया। सुसज्जित मंच, पारंपरिक परिधानों की आभा और लगातार गूंजती तालियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रैपर डांस एकेडमी के देव राजपूत के निर्देशन में नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रद्धामयी गणेश वंदना से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात एकता डांस अकादमी के बच्चों ने फिल्मी और सांस्कृतिक धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर इस्कॉन में प्राकट्योत्सव पर भगवान का हुआ अभिषेक, फूल बंगला सजा, कीर्तन में झूमे श्रद्धालु आगरा के कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में गौर पूर्णिमा महामहोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण सुबह मंदिर के पट बंद रहे, लेकिन शाम को शुद्धिकरण के बाद भव्य अभिषेक और संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फाग पूर्णिमा और चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्योत्सव पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर परिसर की धुलाई और शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत और पंचगव्य से अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के दौरान ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। मंदिर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम को सतरंगी राजस्थानी गोटा-पट्टी की पोशाक पहनाई गई। मंदिर अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि ग्रहण के कारण जन्मोत्सव कथा आज नहीं हो सकी। बुधवार शाम 5 से 7 बजे कथा के बाद पुष्पों से अभिषेक किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में वाहन से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुए एक सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे से उतरते समय रिंग रोड के पास हुई। मृतक की पहचान सीकर, राजस्थान निवासी महावीर प्रसाद कुमावत (26) के रूप में हुई है। बमरौली कटारा थानाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक बलेनो कार आगरा रिंग रोड पर जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक महावीर प्रसाद कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में तेज रफ्तार पल्सर सवार ने कार को टक्कर मारी, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक तेज रफ्तार पल्सर सवार युवक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पल्सर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बरहन थाना क्षेत्र के आवल खेड़ा निवासी विशाल पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना अध्यक्ष सुनीत शर्मा के अनुसार, पल्सर सवार विशाल के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल को तुरंत आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। यहां पढ़े पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरावासी दो दिन में 37 करोड़ की शराब पी गए:होली पर जमकर हुई खरीददारी, पिछले साल से 20% अधिक हुई बिक्री
    Next Article
    इजराइल-ईरान युद्ध का कानपुर से चमड़ा एक्सपोर्ट पर असर:2000 करोड़ के कारोबार प्रभावित होने की आशंका, ओमान और UAE से बड़ा व्यापार रुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment