Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग ट्रायल शुरू:युवा क्रिकेटरों ने दिखाया दम, 1 मार्च को भी होंगे ट्रायल

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के ट्रायल शुरू हो गए हैं। युवा क्रिकेटरों ने चयनकर्ताओं के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगामी एक मार्च को भी खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे, जिसके बाद सात मार्च को नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच देना है। इसका लक्ष्य है कि खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें। चयनित खिलाड़ियों को पेशेवर कोचिंग और बड़े मैच खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके खेल में सुधार होगा। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने जानकारी दी कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विशेष मूल्यांकन किया गया। लीग में क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडो, मेरठ सिविलियन हीरोज और गंगानगर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने बताया कि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक और खेल के प्रति उनके समर्पण का बारीकी से आकलन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों ने यह दर्शाया कि मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह लीग युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता निखारने और बड़े स्तर पर पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। ट्रायल की शुरुआत फिटनेस टेस्ट से हुई, जिसमें खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति और चुस्ती-फुर्ती का परीक्षण किया गया। इसके बाद नेट प्रैक्टिस सत्र में बल्लेबाजों ने आकर्षक स्ट्रोक्स लगाए, जबकि गेंदबाजों ने अपनी स्विंग और स्पिन से प्रभावित किया। विकेटकीपरों ने भी तेज रिफ्लेक्स और सटीक थ्रो से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमानगढ़ी दर्शन किया:आचार्य ज्ञानप्रकाश दुबे से लिया आशीर्वाद,बोले-संगठन की मजबूती सर्वोपरि
    Next Article
    सहारनपुर में राज-मिस्त्री से बने महिला के संबंध...दोनों अरेस्ट:ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान, बेटे ने खोला था राज, महिला ने प्यार में बेच दी थी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment