Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कल होगा लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल:लखनऊ और इंडियन एयरफोर्स में होगी खिताबी टक्कर, देखने को मिलेगा रोमांचक मैच

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया T-20 लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। दोनों मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसके बाद लखनऊ और इंडियन एयरफोर्स की टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अब जानिए आज के दिन का खेल… पहले सेमीफाइनल में लखनऊ का रहा दमदार प्रदर्शन पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने हरियाणा को 46 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हिमांशु अस्नोरा ने 51 गेंदों पर 93 रन की आक्रामक पारी खेली। अजीत वर्मा ने 32 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि प्रियांशु ने 36 रन जोड़े। जवाब में हरियाणा की टीम 20 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। लखनऊ के आतिफ ने तीन विकेट लिए। रोहित द्विवेदी और आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट झटके। हिमांशु अस्नोरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने प्रदान किया। दूसरे सेमीफाइनल में इंडियन एयरफोर्स ने इंदौर को हराया दूसरे सेमीफाइनल में इंडियन एयरफोर्स ने रोमांचक मुकाबले में इंदौर को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। हंस यादव ने 38 रन, सागर शर्मा ने 32 रन, हर्ष त्यागी ने 24 और विवेक सिंह ने 21 रन बनाए। इंडियन एयरफोर्स की ओर से राजबहादुर पाल ने तीन विकेट लिए। विनीत को दो और विकास यादव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन एयरफोर्स ने 20वें ओवर में 8 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। रजत पालीवाल और अभिषेक तिवारी ने 25-25 रन बनाए, जबकि गौरव कोचर ने 24 रन का योगदान दिया। राजबहादुर पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर विनोद पाठक ने दिया। मैच का उद्घाटन डॉ. नवनीत जयपुरियार ने किया। फाइनल मुकाबले में रहेगा खास आकर्षण फाइनल मैच लखनऊ और इंडियन एयरफोर्स के बीच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें मजबूत प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची हैं, ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। फाइनल के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व IPL खिलाड़ी और जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता शलभ श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खास उत्साह है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूनिवर्सिटी में रोजा रखे छात्र को दौड़ाकर पीटा:मेरठ में रंग खेलने को लेकर हुआ झगड़ा; कपड़े भी फाड़े
    Next Article
    बिठूर महोत्सव में आज म्यूजिक कॉन्सर्ट:गोपाल एम तिवारी के साथ बॉलीवुड संगीत कार्यक्रम का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment