Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायकों के फोन न उठाने पर अधिशासी अभियंता को फटकार:दिशा की बैठक में नहीं पहुंचे डीआरएम, स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विधायकों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार की फोन न उठाने की शिकायत की। इस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद राजकुमार चाहर और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही बैठक में नहीं पहुंचे डीआरएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। रेलवे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शनिवार को सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में दिशा की बैठक हुई। रेलवे विभाग की समीक्षा में निर्देशित किया गया-सेंट जोंस रेलवे पुल चौड़ीकरण प्रस्ताव पर प्रभावी पहल कर रेलवे व पीडब्ल्यूडी विभाग के समन्वय से धनराशि निर्गत करा कार्य पूर्ण कराया जाए। रुई की मंडी फाटक, पनवारी फाटक, खेरिया रेलवे पुल चौड़ीकरण, विभिन्न स्थानों पर रेलवे लाइन के उपरगामी सेतु आदि विभिन्न कार्यों के लिए सर्वे कार्य कर रिपोर्ट सहित रेलवे डीआरएम, पीडब्ल्यूडी,जिलाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भविष्य के ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव तैयार करें। इनसे स्पष्टीकरण तलब डाक विभाग के अधीक्षक तथा रेलवे डीआरएम के बैठक से अनुपस्थिति रहने, अधीनस्थ को भेजने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में धनौली पंचायत को नगर निगम में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। खेरिया से मलपुरा रोड के बीच डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है। बैठक में इस पर सवाल उठाया गया। क्योंकि यह रोड मॉडल रोड के लिए प्रस्तावित है। सांसद राजकुमार चाहर ने सभी गड्ढों की मरम्मत करने तथा आमजन के सुचारू आवागमन के निर्देश दिए। बैठक में बैठक में एनएचएआई की समीक्षा की गई तथा आगामी बैठक में ग्वालियर, फरीदाबाद के पीडी एनएचएआई को भी बैठक में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई पर सिकंदरा, ग्वालियर रोड,एत्मादपुर, खंदौली आदि पर बने नालों की उचित सफाई, जल निकासी, मरम्मत न होने पर कड़ी चेतावनी दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेएनयू 14 छात्रों की गिरफ्तारी पर प्रयागराज में प्रदर्शन:संगठनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज रिहाई और छात्रसंघ बहाली की मांग की
    Next Article
    सोनभद्र में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment