Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआईटी कानपुर टीम ने दिखाए विज्ञान शो:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों को किया गया पुरस्कृत

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में एक वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर की शिक्षा सोपान टीम ने विज्ञान शो प्रस्तुत किया। विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक और उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विज्ञान क्विज, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन, पोस्टर प्रस्तुतीकरण, साइंसटून और भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी पर आधारित 2 मिनट की भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में कुल 29 छात्रों का चयन किया गया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आईआईटी कानपुर की शिक्षा सोपान टीम से विज्ञान विशेषज्ञ रंजीत कुमार, योगेश झा, अमन कुमार और हिमांशु कुमार ने दो घंटे का साइंस शो प्रस्तुत किया। इस शो के दौरान, छात्रों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से भौतिकी के सिद्धांतों जैसे भार, घनत्व, जड़त्व, वेग, आवृत्ति और ध्वनि को समझाया गया। यह प्रदर्शन दर्शकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक रहा। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें जीआईसी लखुनौ के प्रधानाचार्य कमलेश पाण्डेय, बीईओ सहार उपेंद्र विश्वकर्मा, डीसी समग्र शिक्षा माध्यमिक दीपक द्विवेदी, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक मोहित सिंह और सदस्य मनीष कुमार, रामेंद्र कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश, मुहीत सिद्दीकी, कमलकांत पॉल, प्रीति त्रिपाठी, मो आमिर व शिववीर सिंह शामिल थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम भी घोषित किए गए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के हर्ष कुमार, विज्ञान मॉडल में ब्राइट माइंड स्कूल के देवांश, भाषण प्रतियोगिता में पीवीआरपी दिबियापुर से प्रानशी, विज्ञान प्रयोग में यूपीएस शिवगंज से शालिनी और साइंसटून में पीवीआरपी एकेडमी दिबियापुर से आराध्या सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। देखें विज्ञान शो की तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संभाला पदभार:कहा- कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित हूं
    Next Article
    विवाहिता को ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी:गोपीगंज में युवक पर आरोप, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment