Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी अमित पाठक ने किया गोलीकांड घटनास्थल का निरीक्षण:जिपं सदस्य प्रतिनिधि पर चली थी गोली, जल्द खुलासे के निर्देश

    6 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा में सोमवार देर रात भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर गोली चलाई गई थी। इस घटना के बाद आज मंगलवार को देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। आईजी पाठक ने भूपेंद्र सिंह के घर से लेकर घटना स्थल तक पैदल चलकर जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ करनैलगंज अभिषेक और परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। घटना स्थल भूपेंद्र सिंह के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। आईजी ने घटनास्थल पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का भी निरीक्षण किया है। आईजी अमित पाठक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर घटना से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई। उन्होंने गोंडा पुलिस को इस गोलीकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने और इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस को सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गोंडा पुलिस को जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। आईजी अमित पाठक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी ली है। उन्होंने गोंडा पुलिस को जल्द से जल्द सभी बिंदुओं पर जांच कर गोलीकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने यह भी बताया कि वह इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल भूपेंद्र सिंह का लखनऊ में ऑपरेशन हो गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। आईजी ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दंपति को जूते की माला पहनाने का मामला:अपने भाई को जूते की माला पहनाने वाला दूसरा भाई गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में भाजपा का झंडा जला:सपा महिलाओं ने जलाया झंडा प्रदर्शनकारी बोली पहले हमारी पार्टी का जिला था झंडा , पुलिस टांग कर ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment