Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में दंपति को जूते की माला पहनाने का मामला:अपने भाई को जूते की माला पहनाने वाला दूसरा भाई गिरफ्तार

    6 hours ago

    2

    0

    हाथरस के गारव गढ़ी गांव में एक दंपति को धर्म परिवर्तन के शक में जूतों की माला पहनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पीड़ित के सगे भाई ताराचंद को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांव निवासी बलराम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आगरा में रहता था, जहां वह झूला चलाने का काम करता था। होली के अवसर पर वह गांव आया हुआ था। गांव आने के बाद उसने राम-राम कहना और प्रसाद आदि खाना छोड़ दिया, जिससे परिवार के सदस्यों को उस पर धर्म परिवर्तन का शक हुआ। दोनों भाईयों में हुआ था झगड़ा बीते दिन बलराम का अपने पिता शिवराज से झगड़ा हो गया। इस दौरान शिवराज और बलराम के भाई ताराचंद ने बलराम के साथ मारपीट की, जिसके जवाब में बलराम ने भी अपने पिता से मारपीट की। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में बलराम के पिता शिवराज और भाई ताराचंद ने आरोप लगाया कि बलराम ने ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्होंने बलराम का पारिवारिक और सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा की। जूते की माला पहनाई जब बलराम की पत्नी रानी अपने पति के पक्ष में आईं, तो बलराम और उसकी पत्नी दोनों को जूते-चप्पलों की माला पहना दी गई। बलराम की मां का भी आरोप था कि उसके बेटे और पुत्रवधू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। दूसरा भाई भी गिरफ्तार हुआ सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि जांच में सामने आया कि बलराम के भाई ताराचंद ने ही यह अफवाह फैलाई थी कि उसके भाई ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसी के चलते पंचायत हुई थी। ताराचंद का मकसद अपने भाई को पिता की संपत्ति में से हिस्सा न मिलने देना था। धर्म परिवर्तन की कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस ने ताराचंद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU हेल्थ साइंस में एडमिशन शुरू:क्लास में किताबी ज्ञान के साथ अस्पतालों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा
    Next Article
    आईजी अमित पाठक ने किया गोलीकांड घटनास्थल का निरीक्षण:जिपं सदस्य प्रतिनिधि पर चली थी गोली, जल्द खुलासे के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment