Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:5520 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; सीसीटीवी निगरानी से लेकर कंट्रोल रूम तक अलर्ट मोड में पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा। यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली शनिवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान कुल 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। परीक्षार्थियों से भी की बातचीत निरीक्षण के दौरान आईजी अमित पाठक ने परीक्षा कक्षों के अंदर जाकर परीक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पंखा और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। गोंडा पुलिस लाइन सभागार में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस परीक्षा में गोंडा के साथ बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जैसे आसपास के जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। यातायात व्यवस्था पर भी फोकस आईजी अमित पाठक ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा से पहले और बाद में सभी केंद्रों के आसपास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- अमित शाह के बेटे की कंपनी गरीबों को लूट रही
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत:बेटी की ससुराल जा रही थी, कन्हारी गांव में ई-रिक्शे से उतरते ही बाइक सवार ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment