Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- अमित शाह के बेटे की कंपनी गरीबों को लूट रही

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार दोपहर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (ADM) को सौंपा। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मंझनपुर में हुआ। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के माध्यम से हो रही कथित 'लूट' का आरोप लगाते हुए योगी और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भाजपा की योगी और मोदी सरकार ने गांवों में गरीबों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का थोड़ा भी बिल बकाया होता है, उनकी बिजली काट दी जाती है। यहां तक कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती। गौरव पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि ये स्मार्ट मीटर देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे की कंपनी द्वारा लगाए गए हैं, जो गरीबों को 'लूट' रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित अपना ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक संग्राम सिंह को नहीं किया पसंद:फेफना सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार उपेन्द्र तिवारी, बसपा से केशरी नंदन
    Next Article
    आईजी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:5520 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा; सीसीटीवी निगरानी से लेकर कंट्रोल रूम तक अलर्ट मोड में पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment