Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजीआरएस समीक्षा में 400 में 165 असंतुष्ट, डीएम सख्त:शिकायतों पर लापरवाही पर अफसरों को अंतिम चेतावनी

    11 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड न की जाए और कोई भी शिकायत डिफॉल्ट न होने पाए। जिलाधिकारी ने आंकड़ों के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की। 24 जनवरी से 23 फरवरी के बीच आईजीआरएस पर प्राप्त 400 फीडबैक में से 165 असंतुष्ट पाए गए, जबकि 94 शिकायतों को स्पेशल क्लोज किया गया। इसी प्रकार, हेल्पलाइन के 819 संदर्भों में से 109 असंतुष्ट फीडबैक और 59 स्पेशल क्लोज दर्ज हुए। डीएम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि असंतुष्ट फीडबैक से जिले की आईजीआरएस रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। विभागवार समीक्षा के दौरान कई विभागों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अधिशासी अभियंता विद्युत से संबंधित 101 फीडबैक में से 48 असंतुष्ट मिले, और 19 स्पेशल क्लोज किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और तहसीलदार करहल जैसे विभागों में असंतुष्ट प्रतिशत काफी अधिक पाया गया। कुछ विभागों में तो शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक दर्ज हुआ, जो गंभीर चिंता का विषय है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि अगले माह तक स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस समीक्षा बैठक में एक सकारात्मक उदाहरण भी सामने आया। अधिशासी अभियंता जल निगम से संबंधित 289 शिकायतों में शत-प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने जल निगम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और अन्य अधिकारियों को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल कानपुर में:वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, मुन्ना समोसा की दुकान भी पहुंचेगे
    Next Article
    जिलाधिकारी ने 'शक्ति रसोई' कैंटीन का किया निरीक्षण:मिलेट्स के भोजन शामिल करने के निर्देश, संचालन मॉडल को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment