Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं आएगा, पढ़िए फतेहपुर की बड़ी खबरें:विसर्जन के दौरान 5 युवक डूबे, 3 की मौत, बाइक सवार लुटेरों ने महिला से छीना मोबाइल

    7 hours ago

    1

    0

    आज नो पेपर-डे है। यानी फतेहपुर में अखबार नहीं आएगा। ऐसे में एक दिन पहले आपके शहर में क्या कुछ हुआ। सभी बड़े अपडेट यहां पढ़िए। 1- फतेहपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के चक कटोघन गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने उतरे पांच युवक गहरे पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें 2- होटल के बाहर महिला से मोबाइल छीना फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित बिंदकी बस स्टॉप रोड पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल लूट लिया। महिला काके दी हट्टी होटल के सामने पति का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि बदमाश मोबाइल के कवर में रखे 700 रुपए भी ले गए। घटना के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 3- फतेहपुर में तेज हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड (आईटीआई रोड) पर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तेज आवाज में बुलेट बाइक का हॉर्न बजाने से मना करने पर कुछ युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4- रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, बिन्दकी में बिजली की जगमग रोशनी से नहाया मेला मैदान फतेहपुर के बिन्दकी में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को रामलीला मैदान में दोपहर 3 बजे से भीड़ जुटने लगी। शाम 5 बजे तक पूरा मेला मैदान खचाखच भर गया। अंधेरा होते ही मेला मैदान बिजली की जगमग रोशनी से रोशन हो गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM के जनता दर्शन में 200 लोग पहुंचे:अधिकारियों से बोले-संवेदनशील व्यवहार के साथ हर पीड़ित की मदद करें
    Next Article
    गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment