Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए हाथरस की 5 बड़ी खबरें:बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत; लव मैरिज के 5 साल बाद सुसाइड

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने हाथरस जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हाथरस में बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर हुसैनपुर के निकट हुई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक युवकों की पहचान दिल्ली के नागलोई निवासी समीर (20 वर्ष, पुत्र मुन्ना खां), असलम (26 वर्ष, पुत्र राजू) और मुस्तकीम (25 वर्ष, पुत्र इकबालुद्दीन) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें... 2-जमकर उड़ा रंग और गुलाल, डीजे पर डांस करते दिखे युवा हाथरस में बुधवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद हुए इस आयोजन में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। नगर के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और गलियों में लोगों की टोलियां उत्साहपूर्वक रंग उड़ाती नजर आईं। युवा और बच्चे 'होली है' के उद्घोष के साथ रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते दिखे। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत किया। महिलाओं ने भी समूहों में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें... 3-महिला का शव फंदे पर मिला, 5 साल पहले लव मैरिज की थी हाथरस जिले में एक विवाहिता का शव मंगलवार देर रात उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें... 4-युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा हाथरस के नगला चौबे गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में आज शाम हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस बात पर उनकी अस्पताल स्टाफ से तीखी झड़प हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 5- गड्ढे में फसकर गिरी बाइक, बुजुर्ग की मौत हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा नगर क्षेत्र के गांव कचौरा के पास उस समय हुआ, जब महिला अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थीं। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए औरैया की 5 बड़ी खबरें:महिला से फर्जी शादी, न्यूड वीडियो बना लूटा; युवक ने फांसी लगाकर जान दी
    Next Article
    कानपुर फर्जी डिग्री केस- SIT की रडार पर 4 एजेंट:इंदौर और मणिपुर में पुलिस की छापेमारी, एलएलबी और बीटेक की डिग्री मुहैया कराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment