Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए औरैया की 5 बड़ी खबरें:महिला से फर्जी शादी, न्यूड वीडियो बना लूटा; युवक ने फांसी लगाकर जान दी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने औरैया जिले की 5 बड़ी खबरें। 1-पति-बच्चे छोड़कर आई, ब्लैकमेल कर रेप किया गुरुग्राम में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने फर्जी शादी की और लूट कर भाग गया। प्रेमी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी न्यूड वीडियो बना ली थी, जिसके दम पर वो काफी देर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। बाद में महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया, तो उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ जाने को राजी हुई, तो आरोपी ने फर्जी कोर्ट मैरिज कर ली और यूपी से गुरुग्राम लेकर आ गया। अब वह महिला के साथ मारपीट करके फरार हो गया है। पीड़िता ने सेक्टर-37 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें... 2-औरैया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान अछल्दा कस्बे के लक्ष्मी नगर में बुधवार को एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें... 3- बाइक सवार ने मारी टक्कर, दूध बेचने वाले की मौत औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय दूधिया विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शेखुपुर में घसारा निवासी विनोद कुमार के साथ हुई, जब वह अपनी बाइक से आटा पिसवाने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें... 4-दिबियापुर बायपास पर मिट्टी डंपर में लगी आग औरैया के दिबियापुर बायपास रोड पर खनन कार्य में लगे एक मिट्टी डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वाहन सड़क पर धू-धू कर जलने लगा। पूरी खबर पढ़ें... 5-दिबियापुर में होली पर जबरन रंग लगाने पर विवाद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में होली के त्योहार पर अभद्रता और जबरन रंग लगाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय में पेश किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में बन रहा हाईटेक नर्सरी:आधुनिक तकनीकी से उगेंगे पौधे, पूर्वांचल के किसानों को भी फायदा
    Next Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए हाथरस की 5 बड़ी खबरें:बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत; लव मैरिज के 5 साल बाद सुसाइड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment