Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए चित्रकूट की 5 बड़ी खबरें:यमुना नदी में घर का इकलौता बेटा डूबा, फीस के 10 हजार रुपये चुरा ले गए चोर

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के मऊ तहसील क्षेत्र में यमुना नदी में महिला पुल के निकट नहाते समय एक 16 वर्षीय 10वीं का छात्र डूब गया। किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन गोताखोरों की मदद से छात्र को ढूंढने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान पावर हाउस के पास मां आनंदी नगर निवासी शुभ मिश्रा उर्फ़ शिवांश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय पुनीत मिश्रा के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… चित्रकूट में घर का ताला तोड़कर चोरी, छात्र की फीस के 10 हजार सहित नकदी और सामान पार चित्रकूट जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू धारा स्थान मार्ग के पास का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नकदी और घरेलू सामान चुरा लिया। पीड़ित परिवार के बेटे रोहित पटेल, जो विद्याधाम में कक्षा 12वीं का छात्र है, की स्कूल फीस के लिए रखे 10 हजार रुपए भी चोरों ने चुरा लिए। पढ़ें पूरी खबर… होली पर जबरन रंग लगाने वालों पर कार्रवाई, एसपी ने दिए निर्देश चित्रकूट में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने जिलेवासियों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी पर भी जबरन रंग या गुलाल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 60 पाउच अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई चित्रकूट पुलिस ने मानिकपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 60 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पढ़ें पूरी खबर… बकरी विवाद में बुजुर्ग पर हमला:लाठी-डंडों से सिर फटा चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा खुर्द गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक बकरी किसी के घर के दरवाजे के पास चली गई थी, जिसके बाद दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर का पहला सिक्स लेन 95% तक पूरा:मार्च के आखिरी में खोलने की तैयारी, 5 मिनट पूरा होगा 30 मिनट का रास्ता
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए बस्ती की पांच बड़ी खबरें:बस्ती में फगुआ गीत पर झूमे लोग, युवक की नदी में डूबने से मौत, होली के दिन तालाब में युवक लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment