Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर का पहला सिक्स लेन 95% तक पूरा:मार्च के आखिरी में खोलने की तैयारी, 5 मिनट पूरा होगा 30 मिनट का रास्ता

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली 2 बड़ी परियोजना अब अंतिम चरण में है। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बनने वाला सिक्सलेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर जाने वाला फोरलेन फ्लाईओवर मार्च महीने के आखिरी हपते में आम लोगों के लिए खोलने की योजना है। दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। काम लगभग 95% तक पूरा हो गया है। अब 6 लेन फ्लाईओवर की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए... कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने काम की रफ्तार बढ़ा दी है। सिक्सलेन फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2658.187 मीटर है। देवरिया बाईपास की ओर फोरलेन फ्लाईओवर के लिए पिलर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है, जबकि पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर के एप्रोच रोड का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। वहां मिट्टी डालने का काम चल रहा है। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर मार्च में खोलने की योजना है। इससे रोज हजारों-लाखों की आबादी को जाम से राहत मिलेगा। ट्रांसपोर्ट नगर की ओर एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं रुस्तमपुर तक गर्डर के बीच की जगह को भी भर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के पिलरों की रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है। गैप भरने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा चौराहा देवरिया बाईपास पर बनने वाले छह लेन फ्लाईओवर के ऊपर एक चौराहा भी बनाया जाएगा। यहां वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सेतु निगम द्वारा पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। फरवरी 2023 में शुरू हुआ था निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर छह लेन फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले इस परियोजना को 18 नवंबर 2022 को मंजूरी मिली थी। इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 429.49 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। शुरुआत में लखनऊ राजमार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण काम की गति धीमी रही, लेकिन बाद में निगरानी बढ़ाई गई। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद अधिकारियों ने नियमित समीक्षा शुरू की और खुद मुख्यमंत्री ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद से काम में तेजी आई। लोगों को मिलेगी बड़ी राहत फ्लाईओवर बनने के बाद लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ या वाराणसी की ओर से आने वाले वाहन जो तारामंडल की तरफ जाना चाहते हैं, वे ट्रांसपोर्ट नगर से सीधे छह लेन फ्लाईओवर पर चढ़कर देवरिया बाईपास की ओर चार लेन फ्लाईओवर से उतर सकेंगे। इससे ट्रांसपोर्ट नगर, महेवा, रुस्तमपुर, नहर रोड और देवरिया बाईपास जैसे इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह पैडलेगंज की ओर से लखनऊ या वाराणसी जाने वाले वाहन देवरिया बाईपास के पास सिक्सलेन फ्लाईओवर से होते हुए सीधे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:कन्नौज में हॉर्न बजाने पर ड्राइवर की पिटाई, ग्रामीण ने निभाई 400 साल पुरानी परंपरा
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए चित्रकूट की 5 बड़ी खबरें:यमुना नदी में घर का इकलौता बेटा डूबा, फीस के 10 हजार रुपये चुरा ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment