Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए लखीमपुर खीरी की पांच बड़ी खबरें:पिकअप से कुचलकर युवक की मौत, चक मार्ग जोतने पर बांके से मारा, विधायक योगेश वर्मा ने खेली होली

    3 hours ago

    1

    0

    युवक की पिकअप से कुचलकर मौत लखीमपुर खीरी में होली के जश्न के दौरान एक युवक की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना रमिया बेहड़ क्षेत्र में हुई। रमिया बेहड़ ग्राम सभा के मजरा चहलुवा निवासी पटवारी पुत्र अवध राम चौहान बुधवार सुबह अपने गांव से डीजे लगी पिकअप पर सवार होकर पड़ोसी गांव लबेदपुर होली खेलने जा रहे थे। पिकअप पर सवार अन्य युवक डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर चक मार्ग जोतने को लेकर विवाद, धारदार हथियार चले लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में चक मार्ग जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर विधायक योगेश वर्मा ने खेली होली:स्कूटी पर निकले लखीमपुर खीरी शहर में होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा भी रंगोत्सव में शामिल हुए। वह स्कूटी पर सवार होकर शहर में निकले और अपने समर्थकों के साथ होली खेली।सुबह से ही लोग सड़कों और मोहल्लों में निकल आए थे। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी रंगों में रंगे नजर आए। पढ़ें पूरी खबर शिक्षामित्र ने की आत्महत्या:पराली के ढेर में आग लगाई लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में आरोप है की पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर ली। अतरौली गांव निवासी शिक्षामित्र सविता रानी ने पराली के ढेर में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी सविता रानी की मंगलवार देर रात लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर लापता छात्रा का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला लखीमपुर खीरी में 24 फरवरी से लापता 16 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार को बरामद हुआ। छात्रा का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव के पास एक गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। घटनास्थल से खून से सना एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:अमेठी में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हर्षोल्लास से मनी होली
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:पीलीभीत में होली पर ससुराल से लौट रहे दो युवकों की मौत, वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment