Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:पीलीभीत में होली पर ससुराल से लौट रहे दो युवकों की मौत, वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। गौहनिया गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना होली के त्योहार के दिन हुई, जिससे दोनों परिवारों में शोक छा गया। पुलिस ने बताया- मृतक अपनी-अपनी ससुराल से होली का त्योहार मनाकर घर लौट रहे थे। एक की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ हरीश कुमार पुत्र नेमचंद्र निवासी जमुनिया ताल्लुक ईटगांव के रूप में हुई। सुरेंद्र गंगुआपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। जबकि दूसरे की पहचान धनपाल पुत्र हरेंद्र, ग्राम बढ़ेला बड़ागांव, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में पूर्व प्रधान के घर में घुसने की कोशिश, होली पर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम धर्मगदपुर में बुधवार को एक पूर्व प्रधान के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया गया। गांव के कुछ दबंगों ने घर के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, धर्मगदपुर निवासी शाइस्ता बेगम पत्नी वसीबुल्ला खान ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। शाइस्ता बेगम ने बताया कि उनके पति वसीबुल्ला खान और देवर मसीउल्ला खान पिछले तीन दिनों से गंभीर बीमारी के चलते बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घर पर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता बोले- मां की डांट से था परेशान पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दियूरी के पास बुधवार को एक युवक का शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को 4 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 19 वर्षीय सुभाष पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिता ने बताया- सुभाष को एक दिन पहले उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला, अवैध लकड़ी कटान रोकने पर हुआ; प्रधान पर साजिश का आरोप पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में मंगलवार देर रात अवैध लकड़ी कटान रोकने गए वन दरोगा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वन दरोगा सुमित कुमार का सिर फट गया, जबकि अन्य कर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना में मरौरी गांव के ग्राम प्रधान मेवाराम की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। मंगलवार रात माला रेंज में तैनात वन दरोगा सुमित कुमार को सूचना मिली थी कि मरौरी गांव के कुछ लोग जंगल से कीमती लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सुमित कुमार अपने साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राममूर्ति और कालीचरण को लेकर मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में रूसी मूल की महिला ने परिवार संग खेली, बोली- मोल्डोवा में नहीं मनता यह त्योहार पीलीभीत में होली के पर्व पर रूसी मूल की टटियाना जायसवाल ने अपने परिवार और समाज के लोगों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई। इस मौके पर उनके बेटे प्रशांत जायसवाल भी कनाडा से पीलीभीत पहुंचे और परिजनों व अन्य लोगों के साथ होली खेली। बुधवार को मनाए गए होली के त्योहार पर टटियाना जायसवाल, पति पंकज जायसवाल और बेटे प्रशांत ने मिलकर समाज के लोगों के साथ रंग खेला। टटियाना जायसवाल ने बताया कि उनके मूल देश मोल्डोवा में होली नहीं मनाई जाती है, लेकिन भारत में यह त्योहार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि होली के दिन रंग-बिरंगे गुलाल ही महिलाओं का श्रृंगार होते हैं। टटियाना जायसवाल को भारत की नागरिकता मिले काफी समय हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए लखीमपुर खीरी की पांच बड़ी खबरें:पिकअप से कुचलकर युवक की मौत, चक मार्ग जोतने पर बांके से मारा, विधायक योगेश वर्मा ने खेली होली
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए सहारनपुर की 5 बड़ी खबरें:पुलिस ने गोकश के पैर में गोली मारी, मंदिर संपत्ति घोटाला में 7 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment