Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं,बुलंदशहर की कल की 5 बड़ी खबरें पढ़िए:होलिका जलाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की वर्दी फाड़ने वाले गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र में होलिका जलाकर लौट रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। युवक को तीन गोली लगी है, दो पेट और एक सिर में गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें स्याना में विधायक ने कार्यकर्ताओं को लगाया रंग बुलंदशहर के स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने अपने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें 15 साल से फरार शातिर युवक गिरफ्तार बुलंदशहर पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी नईम को गिरफ्तार किया है। उसे खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में धरपा अच्छेजा रोड पर नहर पुल के पास से अवैध असलहा और कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें गुलावठी में होमगार्डों से मारपीट, वर्दी फाड़ने वाले 4 गिरफ्तार बुलंदशहर के गुलावठी में होमगार्डों और पीआरडी जवान से मारपीट तथा वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। यह घटना बीच सड़क से गाड़ी हटाने को कहने पर हुई थी। पूरी खबर पढ़ें खुर्जा में दो भाइयों पर चाकू से हमला, होली पर डीजे को लेकर हुआ था विवाद बुलंदशहर के खुर्जा में होली के त्योहार पर डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी युवक ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए मथुरा की 5 बड़ी खबरें:होली पर जूता-चप्पल मारकर आशीर्वाद दिया, बंटी-बबली को ले गई पंजाब पुलिस
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:अमेठी में सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हर्षोल्लास से मनी होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment