Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए मथुरा की 5 बड़ी खबरें:होली पर जूता-चप्पल मारकर आशीर्वाद दिया, बंटी-बबली को ले गई पंजाब पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। मथुरा में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- पंजाब पुलिस ने मथुरा से पकड़े बंटी-बबली:विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगते थे, वृंदावन की हाई राइज सोसाइटी में चला रहे थे होटल विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने के शातिर पति-पत्नी को पंजाब पुलिस ने वृंदावन की हाईराइज हाउसिंग सोसाइटी हरे कृष्णा आर्किड से धर दबोचा है। पंजाब पुलिस ठग बंटी बबली को मेडिकल जांच करवाकर अपने साथ ले गई । स्थानीय पुलिस द्वारा भी ठग दंपत्ति की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पति-पत्नी लंबे समय से कबूतरबाजी के गोरखधंधे में लिप्त थे। यह दोनों कनाडा,दुबई,UAE,मलेशिया,सिंगापुर आदि देशों में नौकरी लगवाने और फर्जी कागजातों के आधार पर वीजा बनवाने के नाम पर युवाओं के साथ ठगी करते थे। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ड्राइवर केबिन में फंसा मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा थाना हाईवे क्षेत्र में सोमनाथ मैरिज होम, मिर्जापुर के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे। टक्कर के बाद एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर बछगांव में अनोखी जूता-चप्पल मार होली खेली गई:अंग्रेजों के अत्याचारों के विरोध में शुरू हुई यह परंपरा मथुरा के गोवर्धन के सौंख क्षेत्र स्थित बछगांव में धूलेंडी के अवसर पर एक अनोखी परंपरा के तहत जूता-चप्पल मार होली खेली गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा अंग्रेजों के अत्याचारों के विरोध में शुरू हुई थी और आज भी इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। गोवर्धन तहसील के इस गांव में यह परंपरा लगभग 100 से 150 वर्षों से चली आ रही है। इस अनूठी होली में बड़े-बुजुर्ग अपने से छोटों को प्रतीकात्मक रूप से जूता या चप्पल मारकर आशीर्वाद देते हैं। पढ़ें पूरी खबर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:मथुरा-गोवर्धन रोड पर लोटेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ हादसा मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मथुरा-गोवर्धन रोड पर लोटेश्वर महादेव मंदिर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक का सिर पेड़ से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में दो पक्षों के विवाद में फायरिंग:दो युवकों के पैर में लगी गोली, शराब के नशे में हुआ झगड़ा; जिला अस्पताल रेफर किया मथुरा के कोसी के निकटवर्ती हताना गांव में बुधवार को होली के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गोलीबारी का रूप ले लिया। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगने की पुष्टि हुई है। घायलों में एक पक्ष से श्याम (26, पुत्र रतन सिंह) और हेमंत (16, पुत्र भोपाल) शामिल हैं, जिन्हें गोली लगी है। इसी पक्ष के मोहन और मुरारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया, जबकि अन्य का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:जालौन के मशहूर ‘टिक्कू पेड़ा’ की दुकान पर छापा, बुंदेलखंड पार्क लगी आग
    Next Article
    आज अखबार नहीं,बुलंदशहर की कल की 5 बड़ी खबरें पढ़िए:होलिका जलाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की वर्दी फाड़ने वाले गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment