Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं,बाराबंकी की कल की 5 बड़ी खबरें पढ़िए:बाराबंकी में सुबह 6 बजे से होली का जश्न मना, रंग खेलने को लेकर बवाल

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में होली का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 6 बजे से ही शहर के घंटाघर से लेकर धरो का चौराहा (स्थानीय चौराहा) तक रंगों की बौछार और उत्साह का माहौल देखा गया। शहर के मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी होली के रंगों में सराबोर दिखे। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरी खबर पढ़ें टिकरिया गांव में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरिया गांव में बुधवार दोपहर होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिससे कुल 11 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें तालाब में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत रंगों और खुशियों के पर्व होली पर बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक दुखद हादसा हो गया। रसूलपुर हेतम गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव की बिशुनपुर कस्बे के एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें देवा शरीफ में हरे गुम्बद पर उड़ा गुलाल, कव्वाली हुई बाराबंकी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की देवा शरीफ दरगाह पर बुधवार को कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां नई गठित कमेटी के नेतृत्व में ऐतिहासिक होली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें होली पर नहर में नहाते समय किशोर लापता undefined बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर बुधवार को एक किशोर नहर में नहाते समय लापता हो गया। 17 वर्षीय अर्जुन कुमार गौतम अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया था, तभी वह तेज बहाव में बह गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान युद्ध का कानपुर से चमड़ा एक्सपोर्ट पर असर:2000 करोड़ के कारोबार प्रभावित होने की आशंका, ओमान और UAE से बड़ा व्यापार रुका
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए प्रयागराज की 5 बड़ी खबरें:आशुतोष महाराज का दावा- शंकराचार्य की 'गोपनीय पत्नी', लाश के 2 टुकड़े किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment