Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए प्रयागराज की 5 बड़ी खबरें:आशुतोष महाराज का दावा- शंकराचार्य की 'गोपनीय पत्नी', लाश के 2 टुकड़े किए

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। प्रयागराज में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- 'शंकराचार्य का नार्को टेस्ट हो, मैं भी तैयार हूं':आशुतोष महाराज का दावा; बोले- उनकी 'गोपनीय पत्नी' को भी सामने लाया जाए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य के नार्को टेस्ट की मांग की है। उन्होंने कहा- अगर शंकराचार्य का नार्को टेस्ट होता है तो वो भी जांच के लिए तैयार हैं। सच सामने लाने के लिए यह जरूरी है। प्रयागराज में मीडिया रिलीज जारी कर आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- शंकराचार्य की गोपनीय पत्नी नंदिनी उर्फ पूर्णाबा का प्रकरण सामने लाया जाए। साथ ही शंकराचार्य की बहन सरला उर्फ शारदांबा का मामला भी खोला जाए। इन दोनों के निवास स्थान की जांच हो। उनके नाम पर वाराणसी और अन्य स्थानों पर दर्ज संपत्तियों की खरीद की जांच हो। पढ़ें पूरी खबर हत्या के बाद लाश के दो टुकड़े किए:प्रयागराज में युवक की हत्या के मुलजिमों का खौफनाक खुलासा, फावड़ा मंगवाकर शव दफनाया प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में जमीन में दफन मिले युवक कृष्णा आदिवासी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले युवक को शराब पिलाई। फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद में चापड़ से शव के दो टुकड़े कर नाले के पास दफना दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय उर्फ मेघई कोल, मुनीम आदिवासी और जूली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक संजय ही इस वारदात का मास्टरमाइंड है। पढ़ें पूरी खबर फर्जी UPI पेमेंट से ठगी का खेल:प्रयागराज में बनावटी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से धोखा, पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग पकड़ा प्रयागराज में फर्जी UPI पेमेंट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मांडा थाना पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जो एक खास मोबाइल ऐप की मदद से बिना असली भुगतान किए “पेमेंट सक्सेसफुल” का नकली स्क्रीनशॉट बनाकर दुकानदारों और सोनारों को चूना लगाते थे। आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले दुकानों पर सामान खरीदते थे। पेमेंट के समय वे मोबाइल ऐप के जरिए नकली “पेमेंट सक्सेसफुल” स्क्रीनशॉट तैयार कर दुकानदार को दिखा देते थे। दुकानदार को लगता था कि पैसा खाते में आ गया है और आरोपी सामान लेकर निकल जाते थे। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज की विश्वप्रसिद्ध लोकनाथ की होली की शुरुआत:3 दिनों तक चलेगा उत्सव, शहर की हर गली हर मोहल्ला होली के रंग में रंगा प्रयागराज में होलिका दहन के बाद रंगों का उत्सव पूरे शबाब पर है। शहर की हर गली, हर मोहल्ला होली के रंग में रंग चुका है। सड़कों पर युवाओं की टोलियां गुलाल उड़ाती, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती नजर आ रही हैं। माहौल में उत्साह, उमंग और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दे रही है। आज से प्रयागराज की विश्वप्रसिद्ध लोकनाथ की दो दिवसीय होली की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही लोकनाथ क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां की अनोखी होली का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। परंपरा और उत्साह का संगम इस आयोजन को खास बनाता है। पढ़ें पूरी खबर कमरे में मरी मिली प्रतियोगी छात्रा:प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ट्यूशन पढ़ाती थी; आजमगढ़ में रहता है परिवार प्रयागराज के कर्नलगंज में रहने वाली 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा नीता मौर्य बुधवार को अपने कमरे के भीतर संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के अहरौल गांव की रहने वाली थी। प्रयागराज के ढररिया मोहल्ले में कई वर्षों से किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह ट्यूशन भी पढ़ाती थी। मकान मालिक के अनुसार, बुधवार को वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सूचना पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर छात्रा मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। एक पैर जमीन पर था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं,बाराबंकी की कल की 5 बड़ी खबरें पढ़िए:बाराबंकी में सुबह 6 बजे से होली का जश्न मना, रंग खेलने को लेकर बवाल
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:जालौन के मशहूर ‘टिक्कू पेड़ा’ की दुकान पर छापा, बुंदेलखंड पार्क लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment