Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज होगी नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक:पार्षद निधि 70 लाख बढ़ाने को मिल सकती है मंजूरी

    2 hours ago

    1

    0

    नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को शुरू हुई। जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में खास तौर पर पार्षदों को मिलने वाली वरीयता निधि बढ़ाने का प्रस्ताव प्रमुख एजेंडा के रूप में शामिल है। फिलहाल पार्षदों को अपने वार्ड में छोटे-बड़े विकास कार्यों के लिए एक तय राशि मिलती है। अब इस राशि को बढ़ाकर 70 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है। शहर के कुल 90 पार्षदों जिनमें 80 निर्वाचित और 10 मनोनीत शामिल हैं। पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा। इस फैसले का सीधा फायदा वार्ड स्तर पर रहने वाले लोगों को मिल सकता है। सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पार्क सुधार जैसे काम तेजी से हो सकेंगे, क्योंकि पार्षदों के पास अधिक बजट होगा। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो एक वित्तीय वर्ष में करीब 63 करोड़ रुपये सिर्फ वरीयता निधि के तहत खर्च किए जाएंगे। इससे शहर के छोटे-छोटे लेकिन जरूरी कामों को गति मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल-आसनसोल के बीच विशेष ट्रेन:बलिया-सुरेमनपुर होकर चलेगी, अप्रैल में होगा संचलन
    Next Article
    अमरोहा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू:1030 अधिवक्ता कर रहे मताधिकार का प्रयोग, 55 प्रत्याशी मैदान में उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment