Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स परीक्षा को लेकर एसपी-एडीएम ने समीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था जांची, 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगा एग्जाम

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय के साथ पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एक समन्वय बैठक की। बैठक में परीक्षा की संवेदनशीलता पर चर्चा करते हुए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया गया। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक जनपद के 14 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। एसपी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। इसमें मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। नकल और अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए एलआईयू (खुफिया इकाई) को सक्रिय किया गया है। परीक्षा के दौरान 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। किसी भी आकस्मिक स्थिति या तकनीकी समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को त्वरित प्रतिक्रिया के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में, सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 20 हजार रिश्वत लेते टेक्निकल सहायक अरेस्ट:पीड़ित बोला–रिश्वत नहीं दी तो दुकान बंद कराने की धमकी दी थी
    Next Article
    बहराइच में मामूली विवाद पर हमला:दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment