Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से करंट लगा, डेकोरेशन कर्मी की मौत:उरई में शादी समारोह की तैयारी के बीच हुआ हादसा, साथियों ने की कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर के करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में मंगलवार सुबह शादी समारोह की तैयारियों के दौरान एक डेकोरेशन कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संभल की तहसील चंदौसी के ग्राम रीठ निवासी 23 वर्षीय प्रमोद सैनी पुत्र रामऔतार अपने साथियों के साथ उरई के राजेंद्र नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर शादी-विवाह में सजावट का कार्य करता था। मंगलवार सुबह वह करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में सजावट कर रहा था। इसी दौरान मुख्य द्वार के बाहर परदे लगाने के लिए वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ा। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का ढीला तार हवा के कारण झूल रहा था। काम करते समय अचानक वह तार प्रमोद के सिर से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। खोकरंट लगते ही वह संतुलन बैठा और ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद साथी कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से प्रमोद को तुरंत मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी नितिन कुमार ने कोतवाली उरई में घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर बिजली के तारों की सही तरीके से देखरेख होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावधान! भीषण गर्मी में भी आ रही खांसी?:लखनऊ के अस्पतालों में बढ़े मरीज, एक्सपर्ट बोले- AC है बड़ी वजह
    Next Article
    सहारनपुर में 20 हजार रिश्वत लेते टेक्निकल सहायक अरेस्ट:पीड़ित बोला–रिश्वत नहीं दी तो दुकान बंद कराने की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment