Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज मेरठ आएंगे पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी:सपा पार्टी कार्याल पर बैठक करेंगे और रोजा इफ्तार में जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी बृहस्पतिवार आज 12 मार्च को मेरठ आएंगे। बता दें कि हाल ही में नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की है। सपा में आने के बाद ये उनका पहला मेरठ दौरा है। मेरठ में वो पार्टी कार्यकर्ता प्रवीन वशिष्ठ के आवास पर मिलने जाएंगे। सपा कार्यालय जेलचुंगी में बैठक करेंगे। इसके बाद भड़ाना फार्म हाउस में रोजा इफ़्तारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले नसीमुद्दीन सिद्दकी का मेरठ आना बड़ा संदेश माना जा रहा है। चुनाव की तैयारियों का ही हिस्सा कहा जा रहा है। सपा ज्वाइन करते ही हुए एक्टिव नसीमुद्दीन सिद्दकी सपा ज्वाइन करने के बाद लगातार एक्टिव दिख रहे हैं। नेताओं से उनकी मुलाकातें चल रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी के पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन के साथ लखनऊ में उनके आवास पर अहम मुलाकात की थी। बसपा सरकार में रहे कद्दावर मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी यूपी की राजनीति में बसपा सरकार में बेहद चर्चित नाम और कद्दावर मंत्री रहे हैं। उनके पास कई प्रमुख विभाग भी थे। बीते दिनों नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर देता है जान से मारने की धमकी:शिवकुटी निवासी महिला ने लगाई गुहार, महिला आयोग सदस्य ने इंस्पेक्टर से एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    ट्रम्प के पास जंग खत्म करने का कोई प्लान नहीं:ईरान की ताकत का गलत अंदाजा लगाया, तेल सप्लाई ठप होगी सोचा नहीं था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment